कपड़ा प्रेस करते समय करंट लगा, 22 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत — PHC बंद मिलने पर परिजनों में आक्रोश

5 / 100 SEO Score

अमेठी/जायस। कोतवाली जायस क्षेत्र के शेखाना मोहल्ला में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसे ने पूरे परिवार को मातम में डुबो दिया। जेर मस्जिद निवासी सूरज (22) पुत्र राजेश कुमार की कपड़ा प्रेस करते समय अचानक करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोग सदमे में हैं।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार सूरज सुबह घर पर कपड़ा प्रेस कर रहा था। इसी दौरान प्रेस में अचानक तेज करंट दौड़ने लगा और वह उसकी चपेट में आ गया। करंट लगते ही सूरज मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा। परिवार के लोग घबराकर उसे आनन-फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) जायस लेकर पहुंचे, लेकिन वहां ताला बंद मिला। डॉक्टर और स्टाफ के न मिलने से परिजन परेशान और असहाय हो गए।

 

इसके बाद परिजन 108 एंबुलेंस के जरिए सूरज को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुरसतगंज ले गए, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि PHC जायस पर समय से चिकित्सा सुविधा मिल जाती, तो सूरज की जान बचाई जा सकती थी।

 

ग्रामीणों ने बताया कि PHC जायस अक्सर बंद रहता है, न डॉक्टर मौजूद होते हैं और न स्टाफ। स्वास्थ्य सेवाओं में जारी लापरवाही को लेकर लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। लोगों ने प्रशासन से जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

 

सूरज की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। माता-पिता समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मोहल्ले में शोक की लहर दौ


ड़ गई है।

 

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!