विशेष पुनरीक्षण अभियान ने पकड़ी तीव्र गति, घर-घर जाकर भरे जा रहे मतदाता फार्म

4 / 100 SEO Score

भेटुआ/अमेठी। जनपद के भेंटुआ ब्लॉक में मतदाता सूचित विशेष पुनरीक्षण अभियान ज़ोर पकड़ चुका है। सोमवार को भेंटुआ ब्लॉक की गैरीकपुर ग्रामसभा में बूथ लेवल अधिकारियों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा ग्रामीणों को मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने एवं संशोधन हेतु फार्म उपलब्ध कराए गए। अभियान के तहत पशुरामपुर पूरे हरिराम तिवारी का पुरवा में ग्रामीणों के फार्म भरवाए गए।

बीएलओ कांति देवी ने बताया कि विशेष अभियान के अंतर्गत बूथ लेवल अधिकारी गांव-गांव जाकर आवश्यक फार्म वितरित कर रहे हैं और ग्रामीणों द्वारा भरे गए फार्मों को एकत्रित कर अपने सुपरवाइजर को सौंपा जा रहा है। वहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता किरण तिवारी ने ग्रामीणों को विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के महत्व के बारे में जानकारी दी और अधिक से अधिक सहयोग की अपील की।

अभियान में ग्रामीणों का उत्साह देखने लायक रहा। चंद्रभान तिवारी, कमलेश तिवारी, भवानी प्रसाद सिंह, विजय सिंह, विक्की सिंह, प्रकाश सिंह, डॉक्टर रविशंकर तिवारी कप्तान, पूर्व प्रधान हारीपुर राजकमल सिंह नीटू, रामराज तिवारी, सोनू, राधेश्याम, दरोगा, जगत सिंह, मोहित तिवारी, अजय सिंह, महेश कोरी सहित समस्त ग्रामवासियों ने मतदान फार्म भरकर जमा किया।

बीएलओ कांति देवी एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता किरण तिवारी द्वारा घर-घर जाकर फार्म भरवाए गए, जिससे अभियान को उल्लेखनीय सफलता मिल रही है।

Share

Leave a Reply