अमेठी से बड़ी खबर — दरखा में SIR सर्वे को सफल बनाने में CHC अमेठी की टीम सक्रिय

4 / 100 SEO Score

अमेठी। अमेठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC Amethi) के MOIC डॉ. सौरभ सिंह के नेतृत्व में दरखा क्षेत्र में मंगलवार को SIR प्रगाढ़ मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत संयुक्त सर्वे अभियान चलाया गया। स्वास्थ्य विभाग और शिक्षा विभाग की संयुक्त टीम सुबह से ही फील्ड में उतरकर घर-घर पहुंची और पात्र मतदाताओं के विवरण का सत्यापन किया।

अभियान में स्वास्थ्य विभाग से HEO, BCPM, CHO, ANM, ASHA सहित शिक्षा विभाग के BSA कार्यालय की टीम शामिल रही। सर्वे के दौरान नए मतदाताओं को फॉर्म उपलब्ध कराए गए, वहीं पुराने विवरण में संशोधन भी किया गया, ताकि किसी भी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से छूट न पाए।

विशेष बात यह रही कि सर्वे अभियान के साथ CHC अमेठी की टीम ने लोगों को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां भी दीं, जिनमें स्वच्छता, टीकाकरण, पोषण एवं मातृ-स्वास्थ्य पर जोर दिया गया। ANM और ASHA कार्यकर्ताओं ने गर्भवती एवं धात्री महिलाओं से संपर्क कर आवश्यक स्वास्थ्य सलाह प्रदान की, जबकि शिक्षा विभाग की टीम ने युवा मतदाताओं को मतदान के महत्व के प्रति जागरूक किया।

डॉ. सौरभ सिंह ने बताया कि CHC अमेठी की टीम लगातार फील्ड में सक्रिय है और प्रशासन के सहयोग से सर्वे अभियान को और अधिक गति दी जा रही है। उन्होंने अपील की कि सर्वे टीम के आने पर निवासी सही और संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि मतदाता सूची अधिक सटीक और अद्यतन तैयार हो सके।

 

Share

Leave a Reply