गाँव–गाँव पहुँचकर विद्युत विभाग ने दी बिल राहत योजना 2025 की जानकारी, 1 दिसंबर से मिलेगी बड़ी छूट

5 / 100 SEO Score

अमेठी। बिजली बिल राहत योजना–2025 को सफल बनाने के उद्देश्य से 33/11 उपकेन्द्र शुकुलपुर, ठेंगहा के विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया। अभियान के दौरान कर्मचारियों ने गाँव–गाँव पहुँचकर ग्रामीणों को समय से बिजली बिल जमा करने और योजना के तहत मिलने वाली छूट के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही ग्रामीणों के हाथों में पंपलेट देकर अधिक से अधिक लोगों तक सूचना पहुँचाने का प्रयास किया गया ताकि पात्र उपभोक्ता इस ऐतिहासिक योजना का लाभ उठा सकें।

जनजागरूकता अभियान के दौरान बताया गया कि यह विशेष बिजली बिल राहत योजना आगामी 1 दिसंबर 2025 से लागू होगी। योजना के तहत उपभोक्ताओं को कई बड़ी सुविधाएँ दी गई हैं — जिसमें लेट पेमेंट सरचार्ज पर 100% छूट, बिजली बिल के मूलधन में पहली बार 25% तक राहत, तथा बिजली चोरी के मामलों में 50% तक की छूट शामिल है।

विभागीय कर्मचारियों ने यह भी बताया कि नियमित बिल भरने वाले उपभोक्ता अपने पिछले बकाया 500/- या 700/- रुपये को आसान किस्तों में जमा कर सकते हैं, और सम्पूर्ण भुगतान ब्याज मुक्त रहेगा।

अभियान में अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की कि वे योजना का लाभ अवश्य उठाएँ और समय से बिल जमा करके दंडात्मक कार्रवाई एवं अतिरिक्त शुल्क से बचें। विभाग की कोशिश है कि कोई भी पात्र उपभोक्ता योजना से वंचित न रह जाए।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!