पीपरपुर में सनसनी: युवक का शव फंदे से लटका मिला, गांव में अफरा-तफरी

4 / 100 SEO Score

अमेठी। पीपरपुर थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर गांव में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक का शव घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी फैलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

मृतक की पहचान लवकुश विश्वकर्मा (33) पुत्र दयाराम विश्वकर्मा के रूप में हुई है। परिवार के अनुसार लवकुश पहले ठेकेदारी का कार्य करता था, लेकिन बीते कुछ महीनों से वह गंभीर रूप से बीमार चल रहा था। लगातार खराब स्वास्थ्य के चलते वह मानसिक तनाव में रहने लगा था और उसके व्यवहार में भी परिवर्तन देखने को मिल रहे थे।

बुधवार सुबह जब परिजन उसके कमरे के पास पहुंचे तो अंदर का दृश्य देखकर सन्न रह गए। लवकुश का शव फंदे से लटक रहा था। उनकी चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी भी मौके पर इकट्ठा हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चलेगा। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

 

 

Share

Leave a Reply