अमेठी। जनपद के संग्रामपुर ब्लॉक की बदलापुर ग्रामसभा में मतदाता सूचित विशेष पुनरीक्षण अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है। बुधवार को अभियान के तहत बीएलओ एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने तथा संशोधन हेतु संबंधित फार्म उपलब्ध कराए। ग्रामसभा के विभिन्न पुरवों में पहले घर-घर जाकर फार्म वितरित किए गए और मौके पर ही ग्रामीणों से फॉर्म भरवाए गए। इसी क्रम में बदलापुर प्राइमरी पाठशाला में कैम्प लगाकर भी फार्म भरवाए गए।
बीएलओ सीता देवी ने बताया कि विशेष अभियान के दौरान बूथ लेवल अधिकारी गांव-गांव जाकर फार्म वितरित कर रहे हैं और भरे हुए फॉर्म को एकत्रित कर सुपरवाइजर को सौंप रहे हैं। वहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने ग्रामीणों को विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के महत्व के बारे में जागरूक किया और समय पर फार्म जमा करने की अपील की।
अभियान में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। डब्लू तिवारी, महेश तिवारी, सद्दाम सहित समस्त ग्रामवासियों ने अपने फॉर्म भरकर जमा किए।
बीएलओ सीता देवी तथा आंगनबाड़ी कर्मियों ने घर-घर जाकर फार्म भरवाए, जिससे अभियान को गति मिल रही है।