ऑपरेशन मुक्ति अभियान: अमेठी में महिला-बाल सशक्तिकरण पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

1 / 100 SEO Score

अमेठी। महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित मिशन शक्ति विशेष अभियान फेज-5.0 के तहत अमेठी जिले में महिलाओं और बच्चों को जागरूक करने के लिए लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय बरनाटीकर, गौरीगंज में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम जिलाधिकारी संजय चौहान के निर्देश पर और उप जिलाधिकारी/प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी सात्विक श्रीवास्तव के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस दौरान “सशक्त नारी, समृद्ध प्रदेश” थीम के तहत ऑपरेशन मुक्ति के अंतर्गत महिला और बाल सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में महिलाओं और बालिकाओं को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मिशन शक्ति, वन स्टॉप सेंटर, कन्या सुमंगला, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, स्पॉन्सरशिप योजना और निराश्रित महिला पेंशन जैसी योजनाओं के लाभ, पात्रता और प्रक्रिया के बारे में विस्तार से समझाया गया। बच्चों से जुड़े मुद्दों जैसे कुपोषण, स्वास्थ्य, बाल श्रम, शिक्षा और बाल विवाह पर भी चर्चा की गई और संबंधित सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई।

सभी प्रतिभागियों को महिला हेल्पलाइन 181, एम्बुलेंस 108, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930, वूमेन पावर लाइन 1090 और आपातकालीन सेवा 112 जैसे जरूरी हेल्पलाइन नंबर भी बताए गए, ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत सहायता प्राप्त की जा सके। कार्यक्रम में जिला बाल संरक्षण इकाई के आउटरीच कार्यकर्ता गुलाब चन्द्र और दिनेश कुमार भी उपस्थित रहे।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!