अमेठी में सड़क हादसा: तेज़ रफ़्तार बाइक से युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

1 / 100 SEO Score

उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में शनिवार को जामो थाना क्षेत्र के हेरूवा गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज़ रफ़्तार बाइक मोड़ पर अनियंत्रित होकर एक मकान की दीवार से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार सोनू (18), निवासी जायस, की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका साथी फुरकान (20), निवासी कुड़वार, जनपद सुलतानपुर, गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, सोनू किसी कार्यवश सुलतानपुर जिले के कुड़वार में फुरकान के घर गया था। वापसी में फुरकान उसे बाइक से जायस छोड़ रहा था। इसी दौरान हेरूवा गांव के पास तेज़ रफ़्तार और मोड़ पर नियंत्रण खोने से दुर्घटना हुई।

स्थानीय लोगों ने हादसे को बाइक की तेज़ रफ़्तार और लापरवाही का परिणाम बताया। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है।

जामो कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह तुरंत स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और घायल फुरकान का इलाज सुनिश्चित किया। उन्होंने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दे दी गई है। पंचायतनामा भरते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!