सैनिक स्कूल अमेठी में एनसीसी दिवस पर स्वच्छता अभियान और सेवा कार्यक्रम

1 / 100 SEO Score

अमेठी, 29 नवम्बर 2025 — सैनिक स्कूल अमेठी में एनसीसी दिवस के अवसर पर सेवा, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी का सुंदर उदाहरण पेश किया गया। प्रधानाचार्य महोदय के निर्देशन में एनसीसी स्टाफ CTO मुन्ना कुमार शर्मा, सूबेदार विजय सिंह, हवलदार जितेन्द्र दिगारसे तथा सभी कैडेट्स ने विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी दिखाई।

कार्यक्रम के प्रथम चरण में कैडेट्स ने गौरीगंज स्थित वृद्धाश्रम का दौरा किया। वहां उन्होंने वृद्धजनों को अल्पाहार वितरित किया और उनके साथ समय बिताते हुए सम्मान और संवेदना का संदेश दिया। कैडेट्स ने वृद्धजनों की आवश्यकताओं और दैनिक जीवन के बारे में जानकारी लेकर समाज में वरिष्ठ नागरिकों के प्रति आदर का भाव रखने का संकल्प लिया।

दूसरे चरण में कैडेट्स ने पी. एम. श्री विद्यालय, रामगंज में स्वच्छता अभियान चलाया। विद्यालय परिसर की सफाई के साथ उन्होंने स्वच्छता के महत्व पर विद्यार्थियों को जागरूक किया और उन्हें अल्पाहार भी वितरित किया।

एनसीसी दिवस पर आयोजित इस सेवा कार्यक्रम ने समाज के प्रति संवेदनशीलता, अनुशासन और राष्ट्र सेवा की भावना को मजबूत किया। सैनिक स्कूल अमेठी द्वारा यह पहल क्षेत्र में व्यापक सराहना प्राप्त कर रही है।

Share

Leave a Reply