अमेठी बस अड्डे पर बस–कार भिड़ंत, कार स्वामी ने किया हंगामा; अंबेडकर तिराहे पर घंटों जाम

1 / 100 SEO Score

अमेठी।
कस्बा स्थित अमेठी बस अड्डे पर रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब बस अड्डे से निकल रही एक रोडवेज बस की मामूली टक्कर स्विफ्ट कार से हो गई। हल्का सा स्क्रैच आने पर कार मालिक आपा खो बैठा और मौके पर जमकर हंगामा करने लगा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार स्वामी ने विवाद को काफी देर तक खींचे रखा, जिसकी वजह से बस अड्डा परिसर में भीड़ इकट्ठा हो गई। बस अड्डे के कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद किसी तरह माहौल शांत कराया।

हंगामे के कारण अंबेडकर तिराहे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और घंटों तक जाम की स्थिति बनी रही। जाम में फंसे राहगीरों, ऑफिस जाने वालों और स्कूल के बच्चों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

बस अड्डा कर्मचारियों ने बताया कि टक्कर बेहद मामूली थी, लेकिन कार स्वामी की जिद और बवाल की वजह से पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हंगामा शांत होने के बाद ही ट्रैफिक धीरे-धीरे सामान्य हो सका।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!