भारत रत्न लौह पुरुष सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर लखनऊ में भव्य सेमिनार एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

10 / 100 SEO Score

यूपी प्रभारी- एजाज अहमद के साथ मु० सरफराज

लखनऊ-आज दिनांक 30-11-2025 को अर्चना फाउण्डेशन लखनऊ के तत्वाधान में तथा संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से भारत रत्न लौह पुरुष सरदार बल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में सेमिनार एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन होटल अवध इंटरनेशनल, न्यू हाईकोर्ट, अयोध्या रोड, लखनऊ में किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ राकेश सिंह, पार्षद एवं नगर उपाध्यक्ष, भाजपा लखनऊ ने दीप प्रज्वलित कर तथा सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके किया। उन्होंने पटेल जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सरदार बल्लभभाई पटेल का जन्म 31 अक्टूबर 1875 को हुआ था। उन्होंने नाडियाड हाई स्कूल तथा मिडिल टेम्पल लंदन से शिक्षा प्राप्त की। पटेल जी ने अपना करियर एक बैरिस्टर के रूप में शुरू किया और 1917 में अहमदाबाद नगर निगम में स्वच्छता आयुक्त चुने जाने के साथ ही उनके सार्वजनिक जीवन की शुरुआत हुई।

इस अवसर पर रौशन सिंह चंदन, सनातन धर्म एवं गौ-रक्षा प्रदेश प्रचारक ने सरदार पटेल के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान तथा 1947 से 1950 तक देश के पहले उप प्रधानमंत्री के रूप में उनकी भूमिका पर विस्तृत जानकारी दी।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे —
अर्चना फाउंडेशन के सचिव बालकृष्ण निगम, कौशलेन्द्र, डॉ. ततीरक जिलानी (पूर्व सुप्रीडेंट, बाराबंकी), फैज़ खुर्मार बाराबंक़वी, ब्रजेन्द्र सिंह (एसआरएनओ इंडिया), डॉ. आर.जी. सिंह, प्रतिमा सिंह, विभा दुबेदी (आरएसएस महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष), मो. हारून सिद्दीकी (अध्यक्ष, आईटीआई), प्रीति सिंह आदि ने भी अपने विचार व्यक्त कर सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद किया।

स्वारोही म्यूजिकल ग्रुप द्वारा प्रस्तुत नाट्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

अंत में संस्था के सचिव युधाजीत निगम ने उपस्थित सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त कर कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन किया।

Share

Leave a Reply