अमेठी में आम आदमी पार्टी के दर्जनों पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से दिया इस्तीफ़ा

1 / 100 SEO Score

अमेठी। दिनांक 01 दिसंबर 2025 को आम आदमी पार्टी अमेठी के कई वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से पार्टी से इस्तीफ़ा देते हुए अपना त्यागपत्र निर्वतमान प्रदेश अध्यक्ष श्री सभाजीत सिंह को भेज दिया। पदाधिकारियों ने पार्टी के उच्च स्तरीय नेतृत्व की कार्यप्रणाली से असंतोष को मुख्य कारण बताया है।

सामूहिक इस्तीफा देने वालों में जिलाध्यक्ष हरीशंकर जायसवाल, जिला महासचिव धर्मेन्द्र शुक्ल एडवोकेट, जिला कोषाध्यक्ष संदीप कसौंधन, जिला संगठन मंत्री शिवम प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष पवन कुमार सरोज, नगर अध्यक्ष अमेठी घनश्याम सोनी, नगर मंत्री मो. सरदार, व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष सतीश विश्वकर्मा, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष मुनव्वर अली शैफी, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष राम निरंजन कोरी, महिला प्रकोष्ठ जिला महासचिव कविता कश्यप, महिला प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी देवी, नगर मंत्री शलीम राइन, नगर संगठन मंत्री रियाज बौफी, नगर उपाध्यक्ष तौफीक सहित लगभग पचास से अधिक कार्यकर्ता शामिल रहे।

इस्तीफा देने वालों में व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सतीश कुमार श्रीवास्तव का त्यागपत्र भी प्रमुख रहा। उन्होंने अपने पत्र में लिखा है कि “मैं सतीश कुमार श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ, आम आदमी पार्टी जनपद अमेठी, कई वर्षों से पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों पर कार्य करता रहा हूँ। किंतु प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों की अनुशासनहीनता तथा कार्यशैली, जो पार्टी को जनपद अमेठी में उत्थान के बजाय पतन की ओर ले जा रही है, के कारण मैं अपना इस्तीफ़ा दे रहा हूँ।”

सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता सामूहिक रूप से सगरा तिराहा, अमेठी स्थित कार्यालय पहुंचे और अपने त्यागपत्र जिला अध्यक्ष को सौंपे। जिलाध्यक्ष हरीशंकर जायसवाल ने सभी त्यागपत्रों को स्वीकार करते हुए स्वयं भी अपना इस्तीफ़ा प्रदेश अध्यक्ष श्री सभाजीत सिंह को भेज दिया। सूत्रों के अनुसार, सामूहिक इस्तीफ़ा प्रदेश नेतृत्व को औपचारिक रूप से भेजा जा चुका है, जिसे जल्द ही प्रक्रिया के तहत स्वीकार किए जाने की संभावना है।

Share

Leave a Reply