अमेठी। थाना फुरसतगंज पुलिस ने एक सराहनीय कार्य करते हुए अवैध हथियार के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अमेठी श्रीमती अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी श्री ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अपराधियों के धरपकड़ अभियान के तहत दिनांक 02.12.2025 को क्षेत्राधिकारी तिलोई श्री दिनेश कुमार मिश्र के कुशल नेतृत्व में थाना फुरसतगंज पुलिस ने तलाशी और संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु एवं वाहन की जांच के दौरान फारूक पुत्र मो0 रजा निवासी ग्राम पूरे गिरधारी मजरे तेन्दुआ थाना फुरसतगंज उम्र करीब 48 वर्ष को गिरफ्तार किया।
तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा और 02 जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद किए गए। गिरफ्तारगी व बरामदगी के संबंध में थाना फुरसतगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने मामले में मु0अ0सं0 128/25 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की।
गिरफ्तार अभियुक्त फारूक की गिरफ्तारी में प्रभारी निरीक्षक नन्द हौसिला यादव, उ0नि0 रामवीर सिंह, उ0नि0 शरदचन्द्र मिश्रा, का0 अजीत कुमार कुशवाहा और का0 बृजेन्द्र सिंह की टीम सक्रिय रही। यह कार्रवाई अमेठी पुलिस की अपराध एवं अपराधियों के प्रति सतर्कता और जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के प्रयासों का हिस्सा है।