अमेठी पुलिस का सराहनीय कार्य: “नशा मुक्त अमेठी अभियान” के अंतर्गत थाना मुंशीगंज पुलिस ने 25 ग्राम स्मैक के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया।

2 / 100 SEO Score

अमेठी l पुलिस अधीक्षक अमेठी, श्रीमती अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी, श्री ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद अमेठी में अपराधियों के धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी गौरीगंज, श्री अखिलेश वर्मा के कुशल नेतृत्व में “नशा मुक्त अमेठी अभियान” के तहत दिनांक 01.12.2025 को थाना मुंशीगंज पुलिस ने क्षेत्र की निगरानी और संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु एवं वाहनों की चेकिंग के दौरान अभियुक्त अमरेश कुमार सिंह उर्फ लल्लू, पुत्र स्व. सुरेन्द्र बहादुर सिंह, निवासी कोरारी हीरशाह, उम्र लगभग 35 वर्ष को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 25 ग्राम स्मैक बरामद हुई। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ थाना मुंशीगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम और पता: अमरेश कुमार सिंह उर्फ लल्लू, पुत्र स्व. सुरेन्द्र बहादुर सिंह, निवासी कोरारी हीरशाह, थाना मुंशीगंज, जनपद अमेठी, उम्र लगभग 35 वर्ष।

बरामदगी: 25 ग्राम स्मैक।

पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही: मु0अ0सं0 134/25 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट, थाना मुंशीगंज, जनपद अमेठी।

गिरफ्तार करने वाली टीम में शामिल थे: प्रभारी निरीक्षक श्री शिवाकान्त त्रिपाठी, उ0नि0 बिपिन बिहारी, हे0का0 दिलीप कुमार, का0 अनिल यादव और का0 गणेश कटियार।

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास: इसमें पहले भी कई मामले दर्ज हैं, जिनमें एनडीपीएस एक्ट, भादवि, आर्म्स एक्ट और आबकारी अधिनियम के तहत विभिन्न अपराध शामिल हैं।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!