अमेठी में BJP प्रदेश अध्यक्ष ने मतदाता सूची शुद्धिकरण अभियान की समीक्षा की

1 / 100 SEO Score

अमेठी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने अमेठी दौरे के दौरान गौरीगंज स्थित पार्टी कार्यालय में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान की समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का शुद्धिकरण लोकतंत्र को मजबूत बनाता है और भाजपा का संकल्प है कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से न कटे और किसी भी अपात्र व्यक्ति का नाम न जुड़ें।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पहले मतदाता सूची में कई विसंगतियां होती थीं, जैसे एक व्यक्ति के कई स्थानों पर नाम होना या विलोपित/विस्थापित व्यक्तियों के नाम बने रहना, जिससे मतदान प्रतिशत प्रभावित होता था। उन्होंने विपक्ष पर इस अभियान को लेकर जनता में भ्रम फैलाने का आरोप भी लगाया।

चौधरी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय सहयोग देने और सभी पात्र मतदाताओं को सूची में शामिल करने का आह्वान किया। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों को भी सूची को शुद्ध और सटीक बनाने के निर्देश दिए।

बैठक में राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरी, डॉ. आर्य वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रसाद मिश्रा, पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश मिश्र, किसान मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष काशी प्रसाद तिवारी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विषुव मिश्रा, ब्लॉक प्रमुख कृष्ण कुमार सिंह और अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!