विशेश्वरगंज में 4 दिसंबर से लगेगा काली माई का विशाल मेला

2 / 100 SEO Score

अमेठी। थाना संग्रामपुर क्षेत्र के अमेठी–किठावर मार्ग स्थित विशेश्वरगंज के पास लगने वाले काली माई मेले की तैयारियाँ तेज़ी पकड़ चुकी हैं। आगामी 4 दिसंबर, दिन गुरुवार से शुरू होने वाले इस पारंपरिक विशाल मेले को लेकर क्षेत्र में रौनक बढ़ गई है। मेले में लगाए जाने वाले बड़े-बड़े झूले अपना सामान उतार रहे हैं, जबकि कुछ स्पंज झूले पूरी तरह लग चुके हैं। लकड़ी के कारीगर अपनी दुकानें सजाने में व्यस्त हैं।

मेले के व्यवस्थापक रमेश गिरी ने बताया कि प्रत्येक तीसरे वर्ष हिन्दी माह मार्गशीर्ष (अगहन मास) में काली माई मैदान में यह विशाल मेला आयोजित किया जाता है। इस वर्ष सहारनपुर, मेरठ, सीतापुर, प्रयागराज, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर और अमेठी सहित कई जनपदों के व्यापारियों की दुकानें मेले में पहुंच रही हैं।

मेले में तीन बड़े झूले, खिलौने, कपड़े, घरेलू उपकरण, खाने-पीने के स्टॉल सहित करीब 500 से अधिक दुकानों की व्यवस्था की गई है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस बूथ स्थापित किया जाएगा, जहां खोया–पाया केंद्र भी संचालित होगा।

भीड़-भाड़ को देखते हुए मेले के अंदर वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इसके लिए अमेठी–किठावर मार्ग और विशेश्वरगंज–कालिकन मार्ग पर टैक्सी स्टैंड की व्यवस्था की गई है। साफ-सफाई, पेयजल और रात्रिकालीन प्रकाश व्यवस्था पहले ही सुनिश्चित कर दी गई है, ताकि आने वाले श्रद्धालु और आगंतुक बिना किसी असुविधा के मेले का आनंद ले सकें।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!