समाजवादी पार्टी ने SIR फॉर्म भरवाने को ई-रिक्शा जागरूकता अभियान चलाया

2 / 100 SEO Score

अमेठी। समाजवादी पार्टी ने निर्वाचन आयोग द्वारा जारी SIR (Special Summary Revision) फॉर्म भरवाने के लिए लोगों में जागरूकता बढ़ाने हेतु विशेष ई-रिक्शा प्रचार अभियान शुरू किया है। पार्टी नेता मनीराम वर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ई-रिक्शा पर बैनर–पोस्टर लगाकर गांव–गांव और कस्बों में जाकर लोगों को SIR फॉर्म भरने और उसे BLO के पास जमा करने के लिए प्रेरित किया।

नेता मनीराम वर्मा ने बताया कि चुनाव आयोग ने SIR फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 4 दिसंबर से बढ़ाकर 11 दिसंबर कर दी है, जिससे अधिक से अधिक मतदाता अपना नाम अपडेट कर सकें। उन्होंने कहा कि अभी भी कई लोग अपने घरों में फॉर्म रखे हुए हैं, जिन्हें जमा न करने की स्थिति में वे मतदान के अधिकार से वंचित हो सकते हैं। करोड़ों लोगों के SIR फॉर्म लंबित होने को लेकर विपक्षी दलों में भी चिंता जताई जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सभी टिकट दावेदारों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में अधिकतम संख्या में SIR फॉर्म भरवाकर जमा कराएं, अन्यथा टिकट दिए जाने पर पुनर्विचार होगा।

इसी क्रम में मंगलवार को समाजवादी पार्टी के स्थानीय नेताओं ने बैट्री रिक्शा पर जागरूकता संदेशों से लैस बैनर–पोस्टर लगाकर जगह-जगह जनसंपर्क किया। कार्यकर्ता घर-घर जाकर मतदाताओं की सहायता भी कर रहे हैं ताकि हर eligible मतदाता चुनाव में मतदान कर सके।

Share

One Comment

Leave a Reply