“चुनाव जीतना है, अखिलेश जी को फिर से मुख्यमंत्री बनाना है” — मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती राम गोविंद चौधरी

10 / 100 SEO Score

सत्य सवेरा- एजाज अहमद के साथ मु० सरफराज

लखनऊ स्थित मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री राम गोविंद चौधरी से पार्टी अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मुलाकात की। इस दौरान राम गोविंद चौधरी ने अखिलेश यादव से स्पष्ट शब्दों में कहा, “चुनाव जीतना है और अखिलेश जी को फिर से मुख्यमंत्री बनाना है।”

मुलाकात के दौरान अखिलेश यादव ने राम गोविंद चौधरी के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस अवसर पर संगठनात्मक मजबूती, आगामी चुनावी रणनीति और कार्यकर्ताओं के मनोबल को लेकर भी संक्षिप्त चर्चा हुई।

राम गोविंद चौधरी के इस संदेश को पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायक बताते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी पूरी मजबूती और एकजुटता के साथ आगामी चुनाव में जनता के बीच जाएगी।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!