Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the rank-math domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/satysave/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

प्रदेश संगठन महामंत्री माननीय धर्मपाल साहब का प्रदेश कार्यालय पर भव्य स्वागत - Saty Savera

प्रदेश संगठन महामंत्री माननीय धर्मपाल साहब का प्रदेश कार्यालय पर भव्य स्वागत

10 / 100

ब्यूरो- एजाज अहमद के साथ मु० सरफराज

बलिया। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री माननीय धर्मपाल साहब भाई जी का प्रदेश कार्यालय पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोरमा गुप्ता द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर संगठनात्मक विषयों एवं क्षेत्रीय विकास को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई।

उल्लेखनीय है कि मनोरमा गुप्ता बलिया जनपद के विकास खण्ड मनियर अंतर्गत ग्राम सभा बडागांव की निवासी हैं। वे पूर्व में ग्राम प्रधान रह चुकी हैं और वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी की सक्रिय जिला उपाध्यक्ष के रूप में संगठन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभा रही हैं। पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा, जनसेवा और संगठनात्मक अनुभव की प्रदेश नेतृत्व द्वारा सराहना की गई।

इस मौके पर यह भी चर्चा में रहा कि मनोरमा गुप्ता के पति शिवजी गुप्ता वर्ष 2026 में ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरेंगे। क्षेत्र में उनकी मजबूत पकड़, सामाजिक सक्रियता और जनसमर्थन को देखते हुए स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। यह स्वागत कार्यक्रम संगठनात्मक एकता और आगामी चुनावों की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Leave a Reply

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/satysave/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481