ग्रामीणों को मिला स्वास्थ्य लाभ, अमेयमाफी में हुआ विशाल नेत्र शिविर

2 / 100 SEO Score

अमेठी। विधानसभा क्षेत्र अमेठी के विकासखंड भेटुआ अंतर्गत न्याय पंचायत अमेयमाफी एवं गैरिकपुर की ग्रामसभा अमेयमाफी में सती महारानी जन कल्याण ट्रस्ट के तत्वावधान में नेत्र परीक्षण एवं विभागीय जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और इसे जनहित में सराहनीय पहल बताया।

कार्यक्रम के आयोजक एवं मुख्य अतिथि रानी शाम्भवी सिंह एवं राजकुमार अनंत विक्रम सिंह (पूर्व विधायक प्रतिनिधि) रहे। दोनों ने शिविर स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और आमजन से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि जनता का स्वास्थ्य, सम्मान और सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है।

शिविर के दौरान कुल 189 लोगों की नेत्र जांच की गई, साथ ही शुगर जांच की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। चिकित्सकीय परीक्षण के बाद 29 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु अमेठी आई हॉस्पिटल रेफर किया गया। इसके अलावा 11 पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए, जिससे उन्हें भविष्य में निःशुल्क इलाज का लाभ मिल सकेगा।

रानी शाम्भवी सिंह ने कहा कि ग्रामीण अंचल में जरूरतमंदों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना उनका सामाजिक दायित्व है और ऐसे शिविर आगे भी निरंतर आयोजित किए जाएंगे। वहीं राजकुमार अनंत विक्रम सिंह ने कहा कि जनसेवा ही उनका मूल उद्देश्य है।

कार्यक्रम में जिला प्रचारक पवन जी, अम्बिका प्रसाद पांडेय, मंडल अध्यक्ष भाजपा श्रीमती निमिषा त्रिपाठी, शेषनाथ सिंह (ग्राम प्रधान) सहित अनेक जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। शिविर के अंत में चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों एवं सहयोगियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। साथ ही उपस्थित लोगों को डाबर कंपनी द्वारा प्रदत्त च्यवनप्राश एवं एप्पल जूस का निःशुल्क वितरण भी किया गया।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!