*उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. प्रियंका मौर्या का 18 दिसंबर को अमेठी जनपद भ्रमण

3 / 100 SEO Score

अमेठी। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. प्रियंका मौर्या का एक दिवसीय जनपद भ्रमण कार्यक्रम दिनांक 18 दिसंबर 2025 को प्रस्तावित है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वह प्रातः 10:30 बजे सर्किट हाउस गौरीगंज पहुंचेंगी।

इसके पश्चात प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक तहसील गौरीगंज के सभागार में महिला उत्पीड़न से संबंधित मामलों की सुनवाई करेंगी। सुनवाई के दौरान घरेलू हिंसा अथवा किसी भी प्रकार के उत्पीड़न से पीड़ित महिलाएं अपनी समस्याएं आयोग की सदस्य के समक्ष प्रस्तुत कर सकेंगी।

दोपहर 1:30 बजे डॉ. मौर्या जिला अस्पताल एवं आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण करेंगी। इसके बाद अपराह्न 3:00 बजे से 6:00 बजे तक कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय एवं वृद्धाश्रम का निरीक्षण कार्यक्रम निर्धारित है।

निरीक्षण उपरांत वह विकासखंड गौरीगंज अंतर्गत ग्राम पंचायत सराय भागमानी में आयोजित चौपाल कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगी, जहां ग्रामीणों एवं महिलाओं की समस्याएं सुनी जाएंगी।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!