Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the rank-math domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/satysave/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

सड़क पर उतरी फरिश्तागीरी समाजसेवी की तत्परता से बची युवक की जान। - Saty Savera

सड़क पर उतरी फरिश्तागीरी समाजसेवी की तत्परता से बची युवक की जान।

7 / 100

सत्य सवेरा संवाददाता अम्बेडकर नगर

जनपद अम्बेडकरनगर के थाना क्षेत्र जहांगीरगंज अंतर्गत मानवता को शर्मसार करने और साथ ही उसे जीवित रखने वाली एक मार्मिक घटना सामने आई है। ग्रामसभा परसौली (खरगूपुर) निवासी अखिलेश पुत्र रामधारी एक भीषण सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होकर सड़क किनारे अचेत अवस्था में पड़े थे।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ तो जमा हो गई, लेकिन अधिकांश लोग घायल को मृत समझकर फोटो खींचने और तमाशबीन बने रहने में व्यस्त रहे। ऐसे संवेदनहीन माहौल में भी इंसानियत की एक मिसाल उस समय देखने को मिली जब उधर से गुजर रहे समाजसेवी डॉ. एस. पी. चक्रवर्ती की नजर घायल युवक पर पड़ी।डॉ. एस.पी.चक्रवर्ती ने बिना समय गंवाए मौके पर ही घायल को सीपीआर दिया और एक अन्य व्यक्ति की मदद से उसे बाइक पर लादकर तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जहांगीरगंज पहुंचाया। सूचना मिलने पर बसपा नेता जयप्रकाश मौर्य एवं समाजसेवी रमेश मौर्य भी अस्पताल पहुंचे और प्राथमिक उपचार में सहयोग किया।चिकित्सकों द्वारा घायल की स्थिति गंभीर देखते हुए उसे 100 शैय्या संयुक्त जिला चिकित्सालय, अतरौलिया रेफर कर दिया गया।इस पूरी घटना में डॉ. एस. पी. चक्रवर्ती की संवेदनशीलता, साहस और मानवीय कर्तव्यनिष्ठा की क्षेत्र में भूरि-भूरि प्रशंसा की जा रही है। उपस्थित लोगों का कहना है कि यदि समय रहते डॉक्टर साहब ने पहल न की होती, तो घायल की जान बच पाना मुश्किल हो सकता था।
यह घटना समाज के सामने एक बड़ा प्रश्न खड़ा करती है कि आपात स्थिति में हम केवल दर्शक बनकर रहेंगे या किसी जरूरतमंद के लिए आगे बढ़कर इंसानियत का परिचय देंगे।
निश्चय हीसे यह घटना साबित करती है कि आज भी समाज में इंसानियत जीवित है बस जरूरत है उसे पहचानने और अपनाने की।

Leave a Reply

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/satysave/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481