Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the rank-math domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/satysave/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

आजमगढ़ : युवती का ब्रेनवाश कर 4.90 लाख की ठगी - Saty Savera

आजमगढ़ : युवती का ब्रेनवाश कर 4.90 लाख की ठगी

8 / 100

सत्य सवेरा संवाददाता आजमगढ़

आजमगढ़। जनपद आजमगढ़ के कोतवाली थाना क्षेत्र से साइबर ठगी का एक गंभीर मामला सामने आया है। आसिफगंज पुरानी कोतवाली निवासी प्रदीप नारायण सिंह ने थाना कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि अज्ञात साइबर ठगों ने उनकी पुत्री श्रुति सिंह को व्हाट्सएप लिंक के माध्यम से गुमराह कर लाखों रुपये की ठगी कर ली। प्रार्थी के अनुसार उनकी पुत्री के मोबाइल नंबर पर एक अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप लिंक आया, जिस पर बातचीत के दौरान ठगों ने उसका ब्रेनवॉश कर लिया। इसके बाद उनकी पुत्री से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मुख्य शाखा स्थित खाते से अलग-अलग नामों पर कुल 4 लाख 49 हजार रुपये ट्रांसफर करवा लिए गए। इसके अलावा कुछ धनराशि बैंक ऑफ बड़ौदा यूपी चौक स्थित खाते से भी ट्रांसफर कराई गई। इस तरह से कुल 490000 की ठगी की गई। पीड़ित परिवार का कहना है कि ठगों ने योजनाबद्ध तरीके से युवती को भ्रमित कर आर्थिक नुकसान पहुंचाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है। इस बाबत अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और साइबर सेल की मदद से ठगों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी भी अज्ञात लिंक, कॉल या मैसेज पर भरोसा न करें और सतर्क रहें।

Leave a Reply

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/satysave/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481