इंटरलॉकिंग निर्माण में मानकों की अनदेखी, भ्रष्टाचार चरम पर।

संवाददाता आलापुर अम्बेडकर नगर

जिले के विकास खंड जहांगीरगंज अंतर्गत ग्राम मुबारकपुर पिकार यस सी बस्ती में लगभग 100 मीटर लंबी इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कराया जा रहा है, लेकिन यह कार्य मानकों के विपरीत किए जाने के आरोपों में घिर गया है। निर्माण में कच्चा दोमा, पीली ईंट जैसी घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है, जिससे गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार निर्माण कार्य में निर्धारित मात्रा के विपरीत बालू का अधिक उपयोग किया जा रहा है, जबकि मोरंग केवल नाम मात्र के लिए डाली जा रही है। इससे इंटरलॉकिंग सड़क की मजबूती और टिकाऊपन पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि संबंधित अधिकारियों को इस संबंध में अवगत कराने के बावजूद अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलने के आरोप लग रहे हैं। लोगों ने मांग की है कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कराई जाए और दोषी ठेकेदार एवं जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए।
अब देखना यह है कि प्रशासन इस गंभीर मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और क्या मानक के अनुसार निर्माण सुनिश्चित कराया जाएगा या नहीं।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!