सत्य सवेरा संवाददाता आजमगढ़
आजमगढ़ के थाना निजामाबाद की पुलिस चौकी रसीद गंज के निवर्तमान चौकी प्रभारी शमशाद खान का एक भव्य विदाई समारोह आयोजित हुआ । निजामाबाद थाना के रशीदगंज पुलिस चौकी के निवर्तमान प्रभारी शमशाद खान का तबादला थाना मुबारकपुर में वरिष्ठ s i पर हो गया है उनके स्थान पर शाहिद खान को रसीद गंज पुलिस चौकी का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है इसी क्रम में शनिवार को चौकी परिसर में एक विदाई सम्मान समारोह का आयोजित हुआ निवर्तमान प्रभारी शमशाद खान को क्षेत्रीय लोगों ने अंग वस्त्र देकर विदाई दी बता दे की चौकी प्रभारी शमशाद खान का कार्यकाल लगभग 3.5 साल का था जो अब तक का सबसे बड़ा था इस पर लोगों ने जमकर उनकी सराहना की इस अवसर पर हेड मास्टर मानसिंह यादव कांस्टेबल रूपेश पासवान हेड कांस्टेबल मनोज सोनकर प्रधान प्रकाश यादव प्रधान चंदन यादव प्रधान अबरार राजा फैजी , समाजसेवी अनस सिद्दीकी, सैयद फहद ,फैसल खान सहित सभी लोगों ने कार्यकाल की सराहना की लोगों ने कहा शमशाद खान ने अपराध से जुड़े असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार करवाई गई जिससे क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रही लोगों ने नव पद स्थापित चौकी इंचार्ज शाहिद खान से भी बेहतर पुलिसिंग की अपेक्षा की