नशा मुक्त अमेठी अभियान: फुरसतगंज पुलिस ने 1.198 किलोग्राम गांजा के साथ अभियुक्त किया गिरफ्तार

3 / 100 SEO Score

अमेठी। पुलिस अधीक्षक अमेठी श्रीमती अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी श्री ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद में चलाए जा रहे “नशा मुक्त अमेठी अभियान” के तहत थाना फुरसतगंज पुलिस को सफलता मिली है।
क्षेत्राधिकारी तिलोई श्री दिनेश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में दिनांक 21 दिसंबर 2025 को थाना फुरसतगंज पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु व वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मो0 सारिक पुत्र स्व0 अब्दुल हमीद, निवासी मोहल्ला चिकमंडी कस्बा फुरसतगंज, थाना फुरसतगंज जनपद अमेठी (उम्र लगभग 33 वर्ष) के रूप में हुई है।
पुलिस तलाशी में अभियुक्त के कब्जे से कुल 1.198 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। इस संबंध में थाना फुरसतगंज पर मु0अ0सं0 132/25 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद को नशा मुक्त बनाने के लिए ऐसे अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।

Share

Leave a Reply