Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the rank-math domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/satysave/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

पदोन्नत निरीक्षक रामचेत यादव को एसपी सर्वानन टी. ने लगाए स्टार, दी शुभकामनाएं - Saty Savera

पदोन्नत निरीक्षक रामचेत यादव को एसपी सर्वानन टी. ने लगाए स्टार, दी शुभकामनाएं

2 / 100

अमेठी। जनपद अमेठी के थाना पीपरपुर में तैनात उपनिरीक्षक रामचेत यादव के निरीक्षक पद पर पदोन्नत होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को पुलिस कार्यालय गौरीगंज में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक अमेठी सर्वानन टी. ने उन्हें स्टार लगाकर पदोन्नति की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि निरीक्षक पद पर पदोन्नति केवल सम्मान नहीं बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने अपेक्षा जताई कि निरीक्षक रामचेत यादव अपने नए दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ करेंगे तथा जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
एसपी सर्वानन टी. ने जनता के साथ बेहतर संवाद, निष्पक्ष कार्यप्रणाली और संवेदनशील पुलिसिंग पर विशेष जोर देते हुए कहा कि पुलिस और समाज के बीच विश्वास बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।
सम्मान समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने पदोन्नत निरीक्षक रामचेत यादव को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
पुलिस महकमे में इस पदोन्नति को लेकर उत्साह और सकारात्मक माहौल देखने को मिला। सहयोगियों ने विश्वास जताया कि निरीक्षक रामचेत यादव अपने अनुभव और कार्यकुशलता से विभाग को मजबूती प्रदान करेंगे तथा जनपद में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाएंगे।

Leave a Reply

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/satysave/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481