Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the rank-math domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/satysave/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

दो हफ्तों से अपहृता की नहीं हो पाई बरामदगी, पुलिस पर उठ रहे सवाल - Saty Savera

दो हफ्तों से अपहृता की नहीं हो पाई बरामदगी, पुलिस पर उठ रहे सवाल

10 / 100

सत्य सवेरा संवाददाता आजमगढ़

आजमगढ़ जिले के अतरौलिया थानाक्षेत्र के इटौरी खालिसपुर के रहने वाले रामपलट तिवारी ने पुलिस पर अपहरण के मामले में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। रामपलट तिवारी का कहना है कि मेरी पुत्री रानी तिवारी उम्र लगभग 14 वर्ष कक्षा 9 की छात्रा है। वह बीते 22 जनवरी को परीक्षा देने अपने स्कूल पर गई थी। इसी दौरान गांव के ही रहने वाले दबंग व मनबढ़ किस्म के युवक दुर्गविजय निषाद ने उसे अगवा कर लिया और लेकर कहीं चला गया। इसके पहले भी दुर्गविजय ने रानी को अगवा करने का प्रयास किया था लेकिन असफल रहा। हमने इस संबंध में स्थानीय थाने पर तहरीर भी दी थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की जिसके चलते उसका हौसला बुलंद रहा और उसने दोबारा लड़की को अगवा कर लिया। अब तक मेरी लड़की का कोई सुराग नहीं लगा है। राम पलट तिवारी का कहना है कि पुलिस इस मामले में लापरवाही बरत रही है। अब तक मेरी पुत्री की बरामदगी हो जानी चाहिए थी। घटना के बाद दो हफ्ते बीत चुके हैं। कुछ आरोपी गांव में खुलेआम घूम रहे हैं लेकिन पुलिस एक भी आरोपी को पकड़ने का प्रयास नहीं कर रही है। वहीं इस मामले में थानाध्यक्ष देवेंद्र नाथ दूबे का कहना है कि पुलिस द्वारा लगातार संभावित जगहों पर दबिश दी जा रही है। सर्विलांस टीम भी सक्रिय है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा और लड़की की सकुशल बरामदगी की जाएगी। वहीं इस मामले में गांव के लोगों ने भी पुलिसिया कार्रवाई पर सवाल उठाया है।

Leave a Reply

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/satysave/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481