आजमगढ़ भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मंगलवार को *DFO कार्यालय आजमगढ़* में तैनात स्टेनो *कपिलदेव यादव* को 7500 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद वन विभाग और प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया।मुबारकपुर थाना क्षेत्र निवासी मनोज विश्वकर्मा ने एंटी करप्शन टीम से शिकायत की थी कि पेड़ कटान की ऑनलाइन अनुमति दिलाने के बदले DFO कार्यालय में तैनात स्टेनो कपिलदेव यादव रिश्वत की मांग कर रहा है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए करप्शन टीम ने पहले सत्यापन कराया और फिर आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। पूर्व निर्धारित योजना के अनुसार पीड़ित को रिश्वत की रकम देकर भेजा गया। जैसे ही कपिलदेव यादव ने DFO कार्यालय के गेट के पास मंगलवार दोपहर 1 बजे 7,500 रुपये लिए, करप्शन टीम की टीम ने उसे दौड़ाकर दबोच लिया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को थाने लाया गया, जहां उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की गई