आजमगढ़ बेसिक शिक्षा विभाग, में लंबे समय तक अपनी निष्ठावान सेवाएं देने वाले लेखाकार महेंद्र पाल सिंह के सेवानिवृत्त होने पर विभाग द्वारा एक भव्य विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिले भर के शिक्षा अधिकारियों, कर्मचारियों और शुभचिंतकों ने पहुंचकर उनके सेवाकाल के प्रति सम्मान व्यक्त किया।


समारोह के मुख्य अतिथि संभागीय वित्त एवं लेखाधिकारी (खाद) गुलशन उवर रहे। उन्होंने महेंद्र पाल सिंह को माल्यार्पण कर सम्मानित किया और उनके सफल सेवाकाल की सराहना करते हुए उनके सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस अवसर पर भावुक होते हुए महेंद्र पाल सिंह ने अपने लंबे सेवाकाल के खट्टे-मीठे अनुभवों को साझा किया। उन्होंने विभाग में बिताए वर्षों की यादों को ताजा करते हुए कहा कि उनके लिए यह विभाग एक परिवार की तरह रहा है। उनके इन प्रेरणादायी अनुभवों को सुनकर वहां उपस्थित सभी अधिकारी और कर्मचारी अभिभूत हो गए। कार्यक्रम में ‘बिल सेवा परिवार’ के सदस्यों सहित जिले भर से आए हुये लोगों ने शिरकत की। इस गरिमामयी अवसर पर मुख्य रूप से जिला पंचायत वित्त एवं परामर्शदाता रिजवान अहमद, एओ संध्या अग्रहरी, लेखाकार देवाशीष श्रीवास्तव, रमेश कुमार, बृजेश कुमार मौर्य, राजेश्वर पाण्डेय, नीरज कुमार, राणा प्रताप सिंह, पंकज कुमार श्रीवास्तव, विजय विश्वकर्मा, महेंद्र कुमार, श्रीकांत सिंह, रुदल प्रसाद और राहुल गुप्ता सहित विभाग के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी आमंत्रित अतिथियों ने महेंद्र पाल सिंह के समर्पित एवं उत्कृष्ट सेवाकाल को यादगार बनाने में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और उनके योगदान को नमन किया।