आजमगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में थाना रौनापार पुलिस ने सोशल मीडिया पर हिन्दू देवता के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले अभियुक्त जितेन्द्र पासवान को गिरफ्तार कर लिया है। ओढ़रा सलेमपुर निवासी आरोपी ने एक वीडियो वायरल कर अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया था, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुईं और सामाजिक सौहार्द बिगड़ने की आशंका पैदा हो गई थी।
वादी रितिसागर भारती की तहरीर के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 299 और 302 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है।
जनपद पुलिस ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करें। किसी भी धर्म या धार्मिक आस्था के विरुद्ध आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने वालों के खिलाफ ऐसी ही कठोर विधिक कार्रवाई जारी रहेगी।