11 हजार वोल्ट के जर्जर पोल से ग्रामीणों की जान जोखिम में, विभाग बेखबर

3 / 100 SEO Score

कागज़ी विकास या प्रशासनिक लापरवाही? नया खंभा गड़े बीत गए ‘कई साल’, पर जनता आज भी मौत के साए में!
आज़मगढ़ के ग्राम गंधुपुर, पोस्ट मंडनपुर (अनुवारी) में बिजली विभाग की एक हैरान करने वाली लापरवाही सामने आई है। मुख्य चक मार्ग के बीचों-बीच 11,000 वोल्ट का एक जर्जर खंभा खतरनाक तरीके से लटका हुआ है, जिससे ग्रामीणों का आवागमन पूरी तरह बाधित है।
चौंकाने वाली बात यह है कि विभाग ने इस खतरे को देखते हुए बगल में नया खंभा तो गाड़ दिया था, लेकिन उसे गड़े हुए आज कई साल बीत चुके हैं! सालों बाद भी बिजली के तारों को नए खंभे पर शिफ्ट नहीं किया गया और पुराने जर्जर खंभे को नहीं हटाया गया।
गाँव वाले हर दिन अपनी जान हथेली पर रखकर इस रास्ते से गुजरते हैं। क्या बिजली विभाग किसी बड़े हादसे का इंतज़ार कर रहा है? सालों की इस सुस्ती को छोड़िए और तुरंत एक्शन लीजिए

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!