*शुजागंज चौकी प्रभारी अभिषेक सिंह की सक्रियता*
*पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई, आरोपी को न्यायालय में किया गया पेश*
(अयोध्या) रुदौली कानून-व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के लिए कोतवाली रुदौली पुलिस लगातार वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान चला रही है। इसी क्रम में शुजागंज चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अभिषेक सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मारपीट, धमकी एवं अन्य गंभीर धाराओं में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
पुलिस के अनुसार मुकदमा अपराध संख्या 326/2026 में धारा 109 (1)115(2), 351(3) एवं 117(2) बीएनएस के तहत दर्ज मामले के वांछित अभियुक्त इंद्र बहादुर सिंह उर्फ धनराज सिंह, पुत्र पुत्ती लाल सिंह, निवासी ग्राम खैरी, थाना कोतवाली रुदौली को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया।इस कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में शुजागंज चौकी पुलिस की सक्रियता की सराहना हो रही है। चौकी प्रभारी अभिषेक सिंह अपराधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रहे हैं, जिससे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था मजबूत होने के साथ अपराधियों में भी पुलिस का भय बना हुआ है।गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक अभिषेक सिंह, कांस्टेबल रवि चौधरी तथा रिक्रूट कांस्टेबल सत्यम गुप्ता शामिल रहे।प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्या ने बताया कि वांछित एवं फरार अभियुक्तों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।