ब्यूरो- एजाज अहमद के साथ सरफराज
बलिया के बांसडीह विद्युत उपखण्ड से जुड़ी एक भावुक तस्वीर सामने आई है। लगभग एक वर्ष तक अपनी सेवाएं देने के बाद उपखण्ड अधिकारी कौशल किशोर का स्थानांतरण ट्रांसमिशन लखनऊ हो गया। इस मौके पर विभागीय कर्मचारियों ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका भव्य सम्मान और भावभीनी विदाई की। वहीं नए उपखण्ड अधिकारी अजय सरोज का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
बांसडीह विद्युत उपखण्ड के उपखण्ड अधिकारी कौशल किशोर ने 24 जून 2025 से 16 जुलाई 2026 तक अपने कार्यकाल में विभागीय कार्यों का सफल संचालन किया। स्थानांतरण के बाद कर्मचारियों ने उन्हें फूल-मालाओं से सम्मानित किया और ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच विदाई दी।
अपने संबोधन में कौशल किशोर ने कहा कि बांसडीह में बिताया गया समय उनके जीवन की अमूल्य स्मृतियों में हमेशा शामिल रहेगा। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से ही वे अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर सके।
इस अवसर पर नवनियुक्त उपखण्ड अधिकारी अजय सरोज ने अतिरिक्त कार्यभार ग्रहण किया, जिनका कर्मचारियों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। समारोह में अवर अभियंता सूर्यप्रकाश, मनोज कुमार राय, कार्यकारी सहायक प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, रजत सिंह, नितिश कुमार सिंह, अंकित सिंह, कुलदीप पटेल, अनिल पाण्डेय, अमित सिंह, संदीप गुप्ता, संजीत सिंह सहित सभी फीडर मैनेजर और विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में स्मृति-चिह्न भेंट कर कौशल किशोर के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।