रिपोर्ट-एजाज अहमद के साथ मु० सरफराज
उत्तर प्रदेश के जनपद के जनपद बलिया से है जहा किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय रकसा के पीसी कक्ष मे एक प्रेस वार्ता की गई।जिसमे मीडिया के सवालो का जवाब देते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अभय नाथ सिंह एव समन्वयक संजय कुमार शुक्ल के द्वारा मिडिया के सवालो का जवाब देते हुए कहा की ग्रामीण क्षेत्र के गरीब किसान और कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों विशेष रूप से बालिकाओं को उच्च शिक्षा प्रदान करने की नैतिक सोच से संस्थापित किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय रकसा, रतसर-बलिया ने नैक ग्रेडिंग में ‘A’ ग्रेड प्राप्त कर स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों में एक कीर्तिमान स्थापित किया है। इस उपलब्धि ने जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय, बलिया का सम्मान बढ़ाने के साथ ही साथ सम्बद्ध महाविद्यालयों को बेहतर संदेश और प्रेरणा देने का कार्य किया है।
महाविद्यालय में नैक पियर टीम ने दो दिनों 14 दिसम्बर से 15 दिसम्बर तक कालेज के आधारभूत सुविधाओं का सूक्ष्म निरीक्षण किया गया। जाचोंपरान्त दिनांक 24 दिसम्बर, 2023 को नैक ने परिणाम घोषित किया। परिणाम की जानकारी महाविद्यालय के प्राचार्य एवं आई०क्यू०ए०सी० के समन्वयक को ई-मेल द्वारा दी गयी। जानकारी मिलते ही महाविद्यालय परिवार हर्षातिरेक से प्रफुल्लित हो गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के संस्थापक व प्रबन्धक श्री लल्लन सिंह जी जो स्वयं में एक शिक्षाधर्मी है ने कहा कि महाविद्यालय प्रशासन ने आर्थिक समस्याओं से जूझते हुए लगन और कड़ी मेहनत से ऊंचा लक्ष्य प्राप्त किया है। इसके लिए प्राचार्य डॉ० अभय नाथ सिंह, आई०क्यू०ए०सी० समन्वयक श्री संजय कुमार शुक्ल सहित समस्त शिक्षक / शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की टीम बधाई के पात्र हैं। साथ ही इस उपलब्धि के लिए प्रोफे० संजीत कुमार गुप्ता, कुलपति, जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय, बलिया सहित विश्वविद्यालय परिवार एवं पूर्वांचल के समस्त शिक्षाविदों, बुद्धिजीवियों, शुभचिन्तकों, प्रबुद्धजन, सुधीजन व अभिभावकगण के प्रति आभार ज्ञापित किया।