*थाना- महराजगंज*
05.01.2024 को वादी मुकदमा अंकित पुत्र हरिगेन निषाद निवासी ग्राम – देवारा जदीद (टोटहवा) थाना महाराजगंज आजमगढ़ द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत किया गया था कि वादी की माँ साफी देवी उम्र लगभग 50 वर्ष को विपक्षी बाल अपचारी ने सरिया से मार दिया जिनका इलाज के दौरान सरकारी अस्पताल महराजगंज में मृत्यु हो गयी जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 06/24 धारा 302 भादवि0 पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ किया गया।
*गिरफ्तारी का विवरण–* आज दिनांक 06.01.2024 को प्र0नि0 कृष्ण कुमार गुप्ता मय हमराह(सादे वस्त्रों में) द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित 01 बाल अपचारी को नेता नगरी तिराहे से समय करीब 08.45 बजे पुलिस संरक्षण में लिया गया। जिसके पास से 40/- रुपये बरामद हुये। बाल अपचारी की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे की सरिया को बाल अपचारी के घर से बरामद किया गया। बाल अपचारी को मा0 न्यायालय प्रस्तुत किया गया।
*पंजीकृत अभियोग-* मु0अ0सं0 06/24 धारा 302 भादवि थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़
*पूछताछ का विवरण-* बाल अपचारी ने बताया कि मेरी सगी बड़ी मां का लड़का साहुल करीब 03 वर्ष पूर्व मेरी बड़ी बहन को भगाकर शादी करके कही बाहर रह रहा है। तब से गांव घर में नही आया है। कल प्रातः साढ़े आठ बजे जब मेरी बड़ी मां मेरी दादी के साथ आग तापने बैठी और उसी समय मेरी एक बड़ी मां रीता देवी से जोर जोर से कहने लगी कि तब कुछ नही हुआ तो अब क्या होगा दोनो को अब यही हम बुला लेंगे, यही रहेंगे, ये सब मैं सुन रहा था और इसी बात पर मुझे बहुत गुस्सा आ गया और तुरंत ही उठकर गया और साफी देवी को पीटने के लिये लोहे की सरिया लेकर आग ताप रही बड़ी मां साफी देवी को मारा और उनके सिर में एक वार कर दिया और उनके गिर जाने पर उनके पैर में एक सरिया मार दिया, जिसकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी।
*आपराधिक इतिहास-* मुकदमा उपरोक्त
*गिरफ्तार अभियुक्त–* 01 बाल अपचारी
*बरामदगी-* 01 सरिया (आला कत्ल) व 40 रु0
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-* प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार गुप्ता, हे0का0 राजेश कुमार ,का0 शुशील कुमार यादव व म0का0 शिखा पाण्डेय थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़।