जिला अस्पताल में हेल्थ एटीएम खराब, मरीजों की बढ़ी परेशानी

जिला अस्पताल में चार महीेन पहले लगी हेल्थ एटीएम मशीन पांच दिन से बंद है। इससे मरीजों को परेशानी हो रही है। हालांकि मरम्मत के लिए प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक ने कंपनी के अधिकारियों को पत्र लिखा है।जिला अस्पताल में 11 बजे के बाद पैथोलॉजी में मरीजों से ब्लड का सैंपल नहीं लिया जाता है। जिसका सीधा फायदा प्राइवेट पैथोलॉजी संचालक उठाते हैं। जिला अस्पताल में 24 सितंबर 2023 को हेल्थ एटीएम लगाई गई। इस हेल्थ एटीएम से मरीजों की 56 प्रकार की जांच होती थी। लेकिन कंपनी द्वारा मात्र 15 बीमारियों की जांच के लिए ही किट उपलब्ध कराई गई। इसके बाद न तो अस्पताल प्रशासन ने अन्य बिमारियों की जांच के लिए किट की डिमांड की और ना ही कंपनी ने उपलब्ध कराई। वहीं लगने के बाद मात्र चार महीने तक ही संचालित होने के बाद यह मशीन पांच दिन पूर्व बंद हो गई। हेल्थ एटीएम चार महीने तक संचालित इस मशीन से मात्र 500 मरीजों की जांच हो सकी है। इस संबंध में प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. आमोद कुमार ने हेल्थ एटीएम लगाने वाली कंपनी को पत्र जारी कर मशीन की सर्विसिंग करने को कहा गया है।
लैब टेक्नीशियन पूजा राय ने बताया कि जबसे मशीन लगी है तबसे 15 प्रकार के रोगों की जांच के लिए ही कंपनी द्वारा किट उपलब्ध कराई गई थी। जिसके जरिये लगभग चार महीनों में पांच सौ जांचें की गई हैं। जिसमें वेट, शूगर, बीपी, डेंगू, प्रेगनेंसी, कोलेस्ट्राल, हीमोग्लोबिन, पल्सरेट आदि की जांच की जाती रही।
पांच दिन पूर्व ही हेल्थ एटीएम मशीन खराब हुई है। हमारी ओर से इसकी सर्विसिंग और मरम्मत के लिए संबंधित कंपनी को पत्र जारी किया गया है। हमारा प्रयास है कि जल्द से जल्द इसे चालू कराया जा सके।
डाॅ. आमोद कुमार, एसआईसी।

Leave a Reply