एसडीएम ने पौहारी बाबा स्थल पर कर्मचारियों संग की सफाई

आजमगढ़: प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान और प्रदेश सरकार के निर्देश पर बुधवार को एसडीएम मेहनगर रामानुज शुक्ला की देखरेख में कर्मचारियों ने स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान एसडीएम और कर्मचारियों ने मंदिर परिसर झाड़ू लगाकर सफाई की।उन्होंने सहायक विकास अधिकारी (पं.) हरिनंद यादव से ब्लाॅक क्षेत्र में धार्मिक स्थलों सहित डोर टू डोर सफाई अभियान चलाने का निर्देश दिया। कहा कि 22 जनवरी को धार्मिक स्थलों और मंदिरों में सुंदरकांड पाठ के अलावा दीपदान की व्यवस्था ग्राम प्रधानों, सचिवों सहित जनता के सहयोग से प्रत्येक दशा में कराएं। इस कार्य में शिथिलता कत्तई नहीं होनी चाहिए। इस अवसर पर प्रभारी बीडिओ सुमिंदल, एडीओ पंचायत हरिनंद यादव, भाजपा नेता अरुण सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय शंकर मौर्य, ग्राम पंचायत अधिकारी सहित ग्राम प्रधान व ग्रामीण उपस्थित थे। इसी क्रम में मेंहनगर नगर पंचायत स्थित निरंजन कुटी में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह की देखरेख में अभियान चला।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!