अमृत सरोवर और सरकारी पोखरी से हटवाया गया अतिक्रमण

सगड़ी तहसील के बनकटा गांव में अमृत सरोवर और सरकारी पोखरी पर आधा दर्जन भर लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर रख था। कुछ लोगों ने तो पक्का मकान तक बनवा लिया था। इसकी शिकायत तहसील पर हुई थी, जिस पर तहसीलदार के नेतृत्व में पहुंची राजस्व व पुलिस की टीम ने पोखरी व अमृत सरोवर पर हुए अतिक्रमण पर बुलडोजर चलवाया।जिसे लेकर मौके पर घंटों हड़कंप मचा रहा।
तहसीलदार विवेक कुमार पांडेय के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम बुलडोजर के साथ बुधवार को बनकटा गांव में पहुंची। टीम के पहुंचते ही अमृत सरोवर और सरकारी पोखरी पर अवैध कब्जा किए लोगों में हड़कंप मच गया। टीम ने पैमाइश कर निशानदेही करते हुए अतिक्रमण की जद में आए राजेश कुमार के अवैध कब्जे को बुलडोजर की मदद से हटवा दिया। इसके अलावा सीताराम, फूला देवी द्वारा किए गए अतिक्रमण को स्वयं हटा लेने के लिए नोटिस जारी करने का तहसीलदार ने कानूनगो व लेखपाल को निर्देश दिया। इसके साथ ही टीम ने भोले, कन्हैया, नंदू व किशोरी के द्वारा टिनशेड रख कर किए गए कब्जे से पोखरी व अमृत सरोवर की जमीन को मुक्त कराया गया। तहसीलदार सगड़ी विवेक कुमार पांडे ने बताया कि किसी प्रकार का कोई अतिक्रमण सरकारी भूमि पर नहीं होनी चाहिए। गांव का गाटा संख्या 283 पहले से पोखरी के नाम पर दर्ज है, जिस पर हुए अतिक्रमण को हटवाने की कार्रवाई राजस्व विभाग की टीम ने किया।

Leave a Reply