रिपोर्ट-एजाज अहमद के साथ मु० सरफराज
साहिबाबाद:कौशांबी थाना क्षेत्र के अन्तर्गत राष्ट्रीय पत्रिका एवं टीवी प्रोग्राम एक खास मुलाकात के प्रधान संपादक एव अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं करनी संगना के राष्ट्रीय प्रवक्ता ठाकुर अश्वनी सिंह के ऊपर उग्रवादी एवं उसके सहयोगियों द्वारा जानलेवा हमला करने वालों एवं एक करोड रुपए की रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर एफआईआर दर्ज पुलिस मुजरिमों की तलाश में फर्जी दस्तावेजों की मदद से प्लॉट पर कब्जा करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। वैशाली के रहने वाले ठाकुर अश्वनी कुमार सिंह का आरोप है कि कुछ लोगों ने फर्जी पेपर की मदद से 200 गज के प्लॉट पर बने बेसमेंट पर कब्जा कर लिया है। यहां तक कि जाली रजिस्ट्री बनाकर बैंक द्वारा फर्जी तरीके से खरीद फरोख्त किया गया है। जब उन्होंने बेसमेंट खाली करने के लिए कहा तो भूमाफिया ने फर्जी कैलाश नाथ बनकर जमीनों को विक्रय कर दिया। यहां तक कि फर्जी फर्म बनाकर उस पर बोर्ड भी लगा दिया है। आरोप है कि जगह खाली करने के बदले में रंगदारी मांगी जा रही है। इस मामले में शिकायत पर पुलिस ने बालकिशन शर्मा, हर्षवर्धन आर्य, इकॉनोमिक ट्रांसपोर्ट ऑर्गनाइजेशन व मैसर्स ट्रांस इंडिया इंटरनैशनल कंपनी के खिलाफ केस दर्ज किया है।