यूपीडा ने 56 ग्रामीण सड़कों की नहीं कराई मरम्मत, साधी चुप्पी

1 / 100 SEO Score

आजमगढ़: यूपीडा ने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे निर्माण के दौरान ग्रामीण क्षेत्र की 56 सड़कों को तोड़कर छोड़ दिया। तीन साल बीत गए अभी तक सड़कों की मरम्मत नहीं कराई। पीडब्ल्यूडी ने सड़कों की मरम्मत के लिए कार्यदायी संस्था यूपीडा को पत्र लिखा है।कार्यदायी संस्था ने पत्र का जवाब नहीं दिया है। ग्रामीण बदहाल सड़कों पर हिचकोले खाने को विवश है।
2018 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के निर्माण की आधारशिला मंदुरी में रखी थी। 2021 में एक्सप्रेस-वे का लोकार्पित कर दिया। कार्यदायी संस्था ने एक्सप्रेस की भराई ग्रामीण इलाकों की मिट्टी से कराई। मिट्टी की ढुलाई होने से ग्रामीण क्षेत्र की 56 सड़कें क्षतिग्रस्त गईं। सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बावजूद यूपीडा ने सड़कों की मरम्म नहीं कराई। पीडब्यूडी ने बजट के लिए कार्यदायी संस्था को पत्र लिखा है। यूपीडा की ओर से कोई नहींं दिया गया है।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के निर्माण के दौरान जिले की 56 ग्रामीण सड़कें क्षतिग्रस्त हो गईं। मरम्मत कराने के लिए यूपीडा को पत्र जारी किया गया है। यूपीडा की ओर से सड़कों की मरम्मत नहीं कराई गई। ना ही बजट उपलब्ध कराया गया। कार्यदायी संस्था के जवाब का इंतजार है। -संकर्षण लाल, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड दो।

Leave a Reply