यू-डायस पोर्टल पर 26 जनवरी तक डाटा अपलोड करें

1 / 100 SEO Score

आजमगढ़: यू-डायस पर डाटा अपलोड करने के लिए 26 जनवरी तक मौका है। इसके बाद डाटा अपलोड न करने वाले विद्यालय प्रबंधन पर कार्रवाई की जाएगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर ने बताया कि शासन ने 26 जनवरी तक यू-डायस पर मांगी गई जानकारी को भरने का शिक्षकों को अंतिम मौका दिया है।बीएसए के मुताबिक 26 जनवरी तक डाटा न अपलोड करने वाले विद्यालयों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मान्यता रद्द करने की कार्रवाई भी की जा सकती है। इसके लिए सभी बीईओ को निर्देश जारी किए गए हैं। बताया कि निर्धारित तिथि में कार्य पूरा न होने पर बेसिक स्कूलों के शिक्षकों के वेतन रोकने के आदेश दिए हैं। इसके अलावा प्राइवेट स्कूलों की मान्यता रद्द करने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply