आजमगढ़ के कुंवर सिंह उद्यान में रविवार को गोंड जनजाति संघर्ष समिति की जाति प्रमाण पत्र जारी करने को लेकर बैठक हुई। जिसमें गोंड जाति के लोगों को जनपद में अनुसूचित जनजाति का जाति प्रमाण पत्र जारी कराने को लेकर चर्चा की गई।
गोंड जनजाति संघर्ष समिति के संरक्षक सुआल प्रसाद गोंड ने बताया कि 29 जनवरी को आजमगढ़ के जिलाधिकारी ने आदेश जारी किया है कि जनपद के सभी तहसीलों में गोंड जाति के लोगों को अनुसूचित जनजाति का जाति प्रमाण पत्र जारी किया जाए। यह आदेश उन लोगों को 30 जनवरी को मिला है। सुआल प्रसाद गोंड ने कहा कि प्रदेश के अन्य जिलों में उनकी जाति के लोगों को अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र मिलता रहा है। लेकिन आजमगढ़ में यह सुविधा नहीं मिल पा रही थी। फिलहाल आजमगढ़ के जिलाधिकारी ने इस संबंध में आदेश जारी किया है तो इसके लिए वह धन्यवाद देते हुए कहा कि अभिलेखीय साक्ष्य सत्यापन एवं तहसील जांच की प्रक्रिया को और स्पष्ट किया गया है तहसील प्रशासन लेखपाल अथवा राजस्व निरीक्षक कई मनमानी नहीं चलने पाएगी स्थलीय जांच में पूछताछ निर्विपादित गोंड परिवार से ही करना होगा यदि जांच खिलाफ में होती है तो उसे स्पष्ट करना होगा गोल मटोल जवाब नहीं चलेगा संचालक विजय कुमार गोंड ने कहा कि संघर्ष समिति द्वारा सभी तहसीलों मैं जाकर वार्ता के उपरांत ही आवेदन किए जाएंगे
संघर्ष समिति के माध्यम से सीधे तहसीलदार को आवेदन करें कमेटी पूरी ईमानदारी से सभी का सहयोग करेगी बैठक को सर्वश्री सोमनाथ गोंड अरविंद गोंड, ओमप्रकाश गोंड, रामप्यारी गोंड, श्रीवंश गोंड,शिवशंकर गोंड एडवोकेट,अशोक गोंड, भीम प्रसाद गोंड, सुरेंद्र गोंड,अभयदत्त गोंड एडवोकेट,सुरेश गोंड, संजय गोंड, रामरतन गोंड संबोधित किया।