अयोध्या धाम में नवरात्रि और आगामी दीपावली पर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने सघन जांच की.

6 / 100 SEO Score

श्रद्धालुओं को चढ़ाए जाने वाले प्रसाद—विशेषकर हनुमानगढ़ी मंदिर में चढ़ने वाले बेसन के लड्डू, देशी घी, और पेड़े की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. 31 नमूनों की जांच में 3 सैंपल फेल लड्डू, बेसन और घी की गुणवत्ता मानकों पर खरी नहीं उतरी है. अयोध्या के सहायक खाद्य आयुक्त द्वितीय मानिक चंद्र सिंह ने बताया कि विभाग ने 31 दुकानों से नमूने लिए, जिनमें से तीन प्रमुख सैंपल लड्डू, बेसन और देशी घी फेल पाए गए हैं.

इन उत्पादों की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं रही और देशी घी में रैसिडिटी (बासीपन की मात्रा) अधिक पाई गई. जांच में यह भी सामने आया कि कुछ दुकानदार प्रसाद में कृत्रिम रंग मिला रहे हैं. फूड सेफ्टी अधिकारियों ने सख्त निर्देश दिए हैं कि प्रसाद में किसी भी तरह का रंग न मिलाया जाए. ऐसे मामलों में कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी.

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!