लंका पुलिस ने वित्तीय धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, मुख्य अभियुक्त को किया गिरफ्तार शेष की तलाश जारी

6 / 100 SEO Score

वाराणसी — पुलिस आयुक्त के निर्देशानुसार जनपद में धोखाधड़ी,झांसेबाजी,साइबर फ्राड आदि की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस उपायुक्त काशी जोन कमिश्नरेट गौरव बंशवाल व अपर पुलिस उपायुक्त अपराध सरवणन टी.के निर्देशन मे तथा सहायक आयुक्त भेलूपुर गौरव कुमार के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक लंका राजकुमार शर्मा की पुलिस टीम द्वारा आपरेशन चक्रव्यूह के तहत मुखबिर की सूचना पर गिरोह बनाकर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के सरगना एक अभियुक्त को 36 फर्स्ट फ्लोर टीडीआई इम्पैरर नियर टीडीआई मॉल थाना क्षेत्र कुंडली जनपद सोनीपत हरियाणा से शनिवार को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त का नाम शरद भार्गव पुत्र स्व.ध्रुव भार्गव निवासी फ्लैट नंबर 903 विनायका रेजिडेंसी लंका वाराणसी बताया गया। गिरफ्तार किये गये अभियुक्त को रविवार को मीडिया के सामने पेश करते हुए डीसीपी काशी गौरव बंशवाल ने बताया कि 17 अक्टूबर 2025 को डाक पेशी पैड से प्राप्त प्रार्थना पत्र आवेदक का टाइप शुदा हिंदी लिखित तहरीर बाबत दिया गया कि अभियुक्तगण शरद भार्गव पुत्र स्व. ध्रुव भार्गव निवासीगण फ्लैट नंबर 903 विनायका रेजिडेंसी लंका वाराणसी द्वारा संगठित गिरोह द्वारा व्यापार करने के उद्देश्य से मेरी संपत्ति से एक करोड़ तीस लाख रुपए लेकर व्यापार करना तथा मुनाफे के प्रतिशत कहकर ना देना व मूलधन मांगने पर 45 लाख रूपया वापस करना तथा 85 लाख रूपया छलपूर्वक धोखाधड़ी करते हुए ना देने के संबंध में लंका थाने में तहरीर दर्ज कराया गया।तभी घटना को गंभीरता से लेते हुए डीसीपी गौरव बंशवाल के निर्देश पर पुलिस टीम गठित की गयी। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर गिरोह के सरगना शरद भार्गव को विनायका रेजिडेंसी से शनिवार को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त पर लंका में दो,चौक में एक व कोतवाली में एक मुकदमा है।घटना में शामिल अन्य लोगों की तलाश जारी है।लंका पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये गये अभियुक्त को भा0द0वि0 की धारा 316(5),318(4),111(2)(आ) बीएनएस के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा, उ0नि0 स्वप्निल सिंह, उ0नि0 अतहर अली,का0 सूरज सिंह,का0 अमित शुक्ला,का0 पवन कुमार यादव,का0 अश्विनी सिंह सर्विलांस सेल, म0कां0 रूपम पाण्डेय आदि शामिल रहे।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!