मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत अमेठी में महिलाओं व बालिकाओं को किया गया जागरूक

2 / 100 SEO Score

अमेठी। महिला कल्याण विभाग द्वारा मिशन शक्ति विशेष अभियान फेज-5.0 के अंतर्गत सोमवार को जनपद में महिलाओं व बालिकाओं के सशक्तिकरण हेतु व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। जिलाधिकारी संजय चौहान के निर्देश पर तथा उपजिलाधिकारी/प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी सात्विक श्रीवास्तव की अगुवाई में टीम ने विभिन्न विद्यालयों व सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की।

कार्यक्रम के दौरान टीम ने गुरूकुल इंटर कॉलेज गौरीगंज, कम्पोजिट विद्यालय अमेठी, प्राथमिक विद्यालय बिसुरा व सम्भावा (विकासखंड गौरीगंज) तथा गौरीगंज रेलवे स्टेशन पहुंचकर महिलाओं व बालिकाओं को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मिशन शक्ति, वन स्टॉप सेंटर, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, स्पॉन्सरशिप योजना एवं निराश्रित महिला पेंशन योजना सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

साथ ही बच्चों से संबंधित विषयों— कुपोषण, स्वास्थ्य, बाल श्रम, शिक्षा, बाल विवाह, पोषण व सामाजिक असमानता— पर परिचर्चा आयोजित की गई तथा पम्पलेट और मिशन शक्ति फोल्डर वितरित किए गए।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को प्रमुख हेल्पलाइन नंबरों से भी अवगत कराया गया —
महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, वूमेन पावर लाइन 1090, साइबर हेल्पलाइन 1930, एम्बुलेंस 108 तथा आपातकालीन सेवा 112।

कार्यक्रम में अजय कुमार, दिनेश कुमार तिवारी, चंद्र भूषण पाण्डेय, रीता पाण्डेय, नीरज पाण्डेय, स्वाती सिंह, रेनू मौर्या, गुलाब चन्द्र, आउटरीच कार्यकर्ता तथा AHTU टीम की सक्रिय उपस्थिति रही।

Share

Leave a Reply