अम्बेडकर स्टेडियम में सम्पन्न हुई प्रदेश स्तरीय जूनियर कबड्डी व हैंडबॉल प्रतियोगिता, लखनऊ मंडल विजेता

1 / 100 SEO Score

अमेठी। अम्बेडकर स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक/बालिका कबड्डी एवं जूनियर बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता का जिला स्तर चयन एवं समापन समारोह शानदार ढंग से सम्पन्न हुआ। जिला खेल कार्यालय द्वारा आयोजित वर्ष 2025-26 की इस प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशू शुक्ला उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथियों में उपक्रीड़ाधिकारी शमीम अहमद और मो. मोसर्रफ खां, राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला विंग (यूथ काउंसिल ऑफ इंडिया) पारूल सुनील वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष यूथ काउंसिल ऑफ इंडिया ज्योति शुक्ला, क्रीड़ाधिकारी सुल्तानपुर राजेश सोनकर, जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा विशु मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य मुकेश यादव तथा चिकित्सक अमेठी डॉ. संजय कुमार गुप्ता शामिल रहे। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने विजेता व उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों, मैनेजरों और अधिकारियों को पुरस्कार प्रदान किए।

 

प्रतियोगिता के अंतिम दिन खेले गए सेमीफाइनल मुकाबलों में पहला मैच अमेठी छात्रावास और विंध्याचल मंडल के बीच हुआ, जिसमें अमेठी छात्रावास ने 25–21 से जीत दर्ज की। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में लखनऊ मंडल ने 22–15 से वाराणसी मंडल को हराया। इसके बाद खेले गए रोमांचक फाइनल मुकाबले में लखनऊ मंडल ने 14–10 से अमेठी छात्रावास को पराजित कर विजेता का खिताब अपने नाम किया। खिलाड़ियों ने मैचों के दौरान उत्कृष्ट कौशल, लगन और खेल भावना का प्रदर्शन किया, जिसका स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने भरपूर आनंद लिया।

 

कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक मो. तौहीद खां, पूर्व भारतीय हैंडबॉल विशेष प्रशिक्षण शिविर चयनित खिलाड़ी मो. सिराज, जीवन रक्षक राम आसरे यादव, कनिष्ठ सहायक शिव कुमार मौर्य, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी/प्रशिक्षक सचिन भारद्वाज, मो. आरिफ, मो. नदीम, लवली तिवारी, आरती सिंह सहित जिला खेल कार्यालय के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। प्रतियोगिता का सफल आयोजन युवाओं में खेल के प्रति उत्साह, अनुशासन और प्रतिस्पर्धात्मक भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया, जिसमें जिले के उभरते खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर अवसर मिला।

 

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!