अमेठी में सड़क पर खड़ी ट्रक से ई-रिक्शा की भिड़ंत, ड्राइवर व महिला गंभीर रूप से घायल

4 / 100 SEO Score

अमेठी। कोतवाली क्षेत्र के दुर्गापुर रोड स्थित गुंगुवाछ के पास सोमवार को एक तेज रफ्तार ई-रिक्शा सड़क पर खड़ी ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा चालक और एक महिला यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत राहत व बचाव कार्य शुरू किया।

स्थानीय लोगों की सूचना पर एंबुलेंस बुलाकर दोनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया। घटना के बाद कुछ देर तक सड़क पर यातायात धीमा रहा और लोगों में दहशत व नाराजगी देखने को मिली। लोगों का कहना है कि सड़क पर वाहनों को लापरवाही से खड़ा करने पर ऐसे हादसे बढ़ रहे हैं।

फिलहाल घायलों का इलाज जारी है, जबकि ट्रक चालक व मालिक की जानकारी जुटाने के लिए पुलिस कार्रवाई में लगी हुई है। पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!