संग्रामपुर में ऑनलाइन हाजिरी की अनिवार्यता के विरोध में ग्राम पंचायत सचिवों ने बांधी काली पट्टी

1 / 100 SEO Score

अमेठी।जिले के विकासखंड संग्रामपुर मुख्यालय पर सोमवार को ग्राम पंचायत अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी की समन्वय समिति ने ऑनलाइन हाजिरी अनिवार्यता के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। समिति के सदस्यों ने 1 दिसंबर से 4 दिसंबर तक काली पट्टी बांधकर कार्य करने का एलान किया है, जबकि 5 दिसंबर को शांतिपूर्ण धरना दिया जाएगा।

कर्मचारियों ने ऑनलाइन उपस्थिति को “तुगलकी फरमान” बताते हुए कहा कि यह व्यवस्था जमीनी कार्यों पर प्रतिकूल प्रभाव डालेगी। उनका कहना है कि भवन पर ऑनलाइन हाजिरी लागू करना अव्यवहारिक है और इससे कार्यशैली बाधित होगी। समिति ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर विचार नहीं हुआ तो प्रदेश संगठन के नेतृत्व में आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

इस सांकेतिक विरोध में सहायक विकास अधिकारी पंचायत लाल शशिकांत सिंह, ग्राम विकास अधिकारी एवं संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष अजीत सिंह, ग्राम विकास अधिकारी मिथिलेश यादव, ग्राम विकास अधिकारी मिथिलेश द्वितीय, ग्राम पंचायत अधिकारी राधेश्याम सिंह तथा ग्राम पंचायत अधिकारी दीपक कुमार काली पट्टी बांधकर उपस्थित रहे।

Share

Leave a Reply