अमेठी में हाईस्कूल-इंटर परीक्षा केन्द्रों पर आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि 4 दिसम्बर

2 / 100 SEO Score

अमेठी। जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी ने जानकारी दी कि वर्ष 2026 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं की शुचिता, पवित्रता, गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु इस बार परीक्षा केन्द्रों का निर्धारण पूर्णतः ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से किया गया है। नकल पर प्रभावी रोक लगाने और परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा विशेष दिशानिर्देश जारी किए गए हैं।

डीआईओएस ने बताया कि सचिव, माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा जनपद अमेठी के 72 परीक्षा केन्द्रों की सूची छात्र आवंटन सहित 30 नवम्बर 2025 को परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in पर अपलोड कर दी गई है। इसके साथ ही यह सूची जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के सूचना पट्ट तथा आधिकारिक व्हाट्सएप समूहों पर भी उपलब्ध करा दी गई है।

डीआईओएस ने जनपद के सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त एवं स्ववित्त पोषित हाईस्कूल/इंटर कॉलेजों के प्रधानाचार्यों तथा आम जनमानस से अपील की कि यदि परीक्षा केन्द्र निर्धारण या छात्र आवंटन में किसी भी प्रकार की त्रुटि, आपत्ति या सुझाव हो तो निर्धारित प्रारूप पर 4 दिसम्बर 2025 तक ऑनलाइन माध्यम से upmsp.edu.in पर दर्ज कराना सुनिश्चित करें।

Share

Leave a Reply